Pinterest का मिशन, सभी को अपनी पसंद का जीवन बनाने की प्रेरणा देना है। ऐसा कहने के बावजूद भी सभी सामग्री प्रेरक नहीं होती है - इसलिए हमारे पास यह रेखांकित करने के लिए समुदाय के दिशा निर्देश हैं कि हम Pinterest पर किन चीजों की अनुमति देते हैं और किन चीजों की नहीं। ये दिशा निर्देश हमारी स्वीकार्य उपयोग नीति हैं, इसलिए अगर आपको ऐसी सामग्री मिलती है जो Pinterest पर नहीं होनी चाहिए, तो कृपया
Pinterest विरोधी, अश्लील, झूठी या भ्रामक, हानिकारक, घृणित या हिंसक सामग्री या व्यवहार के लिए स्थान नहीं है। सामग्री कितना नुकसान पहुँचाती है, इसके आधार पर हम इसे और इसे बनाने या फैलाने वाले खातों, व्यक्तियों, समूहों और डोमेन को निकाल निकाल सकते हैं उनके वितरण को सीमित या ब्लॉक कर सकते हैं। आप
हम आपको साफ़ और स्पष्ट अपेक्षाएँ प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो समझने और पूरी करने में आसान हैं। यदि आपके प्रश्न हैं या आपको Pinterest पर समस्याएँ आ रही हैं, तो कृपया
Pinterest पर पोर्नोग्राफ़ी और अधिकांश मामलों में नग्नता सहित वयस्क सामग्री नहीं दिखाई जा सकती है। हम वयस्क और अश्लील सामग्री को हटा देते हैं या इसके वितरण को सीमित कर देते हैं, ऐसी सामग्री में शामिल हैं:
हम कुछ संदर्भों में थोड़ी नग्नता की अनुमति देते हैं, हालाँकि हम इसके वितरण को सीमित कर सकते हैं। जैसे, चित्रों और मूर्तियों में और विज्ञापन तथा इतिहास के संदर्भ में नग्नता दिखाना ठीक है। स्तनपान और मस्टेक्टॉमी के बारे में सामग्री दिखाने की अनुमति है। ये दिशानिर्देश टेक्स्ट और असल जिंदगी में ली गईं, डिजिटल व एनिमेटेड छवियों तथा वीडियो पर लागू होते हैं।
Pinterest पर लोगों या जीव-जंतुओं के शोषण की अनुमति नहीं है। जो सामग्री या खाते यौन, शारीरिक या वित्तीय शोषण जैसे लोगों या जीव-जंतुओं को नुकसान पहुँचाने का जोख़िम रखने वाले कार्यों में लिप्त हैं हम उन्हें निकाल देंगे या उनका वितरण सीमित कर देंगे। उसमें शामिल हैं:
Pinterest पर घृणास्पद सामग्री या घृणास्पद गतिविधियों का प्रचार करने वाले लोगों और समूहों की अनुमति नहीं है। हम ऐसी सामग्री और खातों के वितरण को सीमित कर देते हैं या उन्हें निकाल देते हैं, इनमें शामिल हैं:
संरक्षित और कमजोर समूहों में शामिल हैं: ऐसे लोग जिन्हें उनकी वास्तविक या कथित जाति, रंग, जाति, जातीयता, आव्रजन स्थिति, राष्ट्रीय मूल, धर्म या विश्वास, लिंग या लिंग पहचान, यौन अभिविन्यास, विकलांगता या चिकित्सा स्थिति के आधार पर एक साथ समूहीकृत किया गया है। इसमें वे लोग भी शामिल होते हैं जिन्हें निम्न सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आयु, वजन या आकार, गर्भावस्था या वरिष्ठता के आधार पर समूहीकृत किया जाता है।
Pinterest पर गलत जानकारी, भ्रामक जानकारी, कपटपूर्ण जानकारी या इसका प्रसार करने अथवा इसे बनाने वाले लोगों या समूहों की अनुमति नहीं है। हम ऐसी गलत या भ्रामक सामग्री को निकाल देते हैं या उनका वितरण सीमित कर देते हैं जो पिनर या जनता की सेहत, सुरक्षा या विश्वास को नुकसान पहुँचा सकती है, इनमें शामिल है:
यह नीति हमेशा लागू होती है, जिसका अर्थ है कि प्रमुख नागरिक भागीदारी इवेंट से पहले, उसके दौरान और उसके बाद में (जैसे, चुनाव)।
Pinterest लोगों या लोगों के समूहों का अपमान करने, चोट पहुँचाने या उन्हें नीचा दिखाने की जगह नहीं है। आलोचना को व्यक्त करने के अच्छे कारण हैं, लेकिन हम Pinterest को सकारात्मक, प्रेरणादायक स्थान बनाए रखने के लिए अपमानजनक सामग्री के वितरण को सीमित कर सकते हैं या उसे निकाल सकते हैं; जिसमें शामिल है:
आपकी सुरक्षा के लिए हमने
Pinterest किसी भी प्रकार के बाल यौन शोषण को बर्दाश्त नहीं करता है। इसका यह मतलब है कि हम—इमेजरी, वीडियो या टेक्स्ट सहित— ऐसी किसी भी सामग्री या खातों के लिए सख्त, ज़ीरो-टॉलरेंस नीति को लागू करते हैं, जिनसे नाबालिगों का शोषण हो या उन्हें ख़तरा हो। Pinterest सिर्फ़ गैरकानूनी बाल यौन शोषण सामग्री को ही प्रतिबंधित नहीं करता है, बल्कि आगे बढ़कर किसी ऐसी सामग्री को भी प्रतिबंधित करता है, जिसमें नाबालिगों को कामुक तरीके से दिखाया गया हो, इसमें इमेजरी और टेक्स्ट में ऐसा करना शामिल हैं। हम इस प्रकार की गतिविधि का सामना करने के लिए नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) के साथ मिलकर भी काम करते हैं और कानून के अंतर्गत ज़रूरी होने पर सामग्री के उल्लंघनों की रिपोर्ट करते हैं। हम जिस प्रकार की सामग्री को हटाते हैं, उसमें ये शामिल हैं:
हम ऐसी किसी भी सामग्री की अनुमति नहीं देते जो निजी या संवेदनशील जानकारी प्रकट करती हो। हम इन चीजों को हटा देंगे:
अगर आपको आपसे जुड़ी अनचाही तस्वीरें या जानकारी के बारे में पता चलता है, तो आप
अगर आपको या कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप जानते हैं, उसे आत्महत्या करने या खुद को नुकसान पहुँचाने जैसे विचार आते हैं, तो हमारे पास हमारे सहायता केंद्र में ऐसे
Pinterest पर आत्महत्या, खुद को चोट पहुँचाने, भोजन संबंधी विकारों या पदार्थों के दुरुपयोग को प्रदर्शित करने, उसे तर्कसंगत बनाने या उसे प्रोत्साहित करने वाली सामग्री की अनुमति नहीं है। हम ऐसी सामग्री और खातों के वितरण को सीमित कर देंगे या उन्हें निकाल देंगे, इनमें शामिल हैं:
Pinterest पर ग्राफ़िक हिंसा या धमकी देने वाली भाषा की अनुमति नहीं है। हम ऐसी सामग्री और खातों के वितरण को सीमित कर देते हैं या उन्हें निकाल देते हैं, इनमें शामिल हैं:
कुछ मामलों में, हम परेशान करने वाली छवियों को निशानी के तौर पर या पक्ष रखने के लिए सेव करने की अनुमति देते हैं, लेकिन प्लेटफ़ॉर्म के सार्वजनिक हिस्सों में ऐसी सामग्री के वितरण को एक सीमा में रखते हैं।
Pinterest पर हिंसक सामग्री, समूहों या लोगों की अनुमति नहीं है। हम खतरनाक अभिनेताओं या समूहों और उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, सराहना करने, प्रचार करने या सहायता प्रदान करने वाली सामग्री या खातों के वितरण को सीमित कर देते हैं या उन्हें हटा देते हैं। इसमें शामिल हैं:
इन समूहों की पहचान करने के लिए हम उद्योग, सरकार और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं।
Pinterest पर ऐसी विनियमित चीज़ों—उत्पादों या पदार्थों का व्यापार करने या इन्हें बेचने की अनुमति नहीं है जिनका गैरज़िम्मेदारी से उपयोग करने, बदलाव करने या उत्पादन करने से नुकसान हो सकता है— या ख़तरनाक गतिविधियों के प्रदर्शन या प्रोत्साहन की अनुमति नहीं हैं। हम ऐसी सामग्री और खातों के वितरण को सीमित कर देते हैं या उन्हें निकाल देते हैं, इनमें शामिल हैं:
Pinterest पर ऐसे व्यवहारों और उत्पादों के लिए जगह नहीं है, जो हानिकारक या भ्रामक हो सकते हैं। हम इस प्रकार की सामग्री और खातों के वितरण को सीमित करते हैं या उन्हें निकाल देते हैं, जिसमें निम्न शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:
हम ऐसे खातों को अनुमति नहीं देते जो किसी व्यक्ति या संगठन से अपनी संबद्धता का नाटक करते हैं या संबद्धता का भ्रामक चित्रण करते हैं। यदि किसी सार्वजनिक हस्ती या ब्रांड के लिए आपका कोई फ़ैन या कमेंट्री खाता है, तो अपने उपयोगकर्ता नाम या Pinterest प्रोफ़ाइल से स्पष्ट करें कि आप उससे आधिकारिक रूप से संबद्ध नहीं हैं।
हमारे समुदाय के सभी दिशा निर्देश पिन पर पोस्ट की गई टिप्पणियों पर लागू होते हैं। इसके अतिरिक्त, टिप्पणियाँ प्रासंगिक होनी चाहिए। हम ऐसी टिप्पणियाँ निकाल सकते हैं, जो हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती हैं, जिनमें शामिल हैं:
हमारे
Pinterest पर या उससे बाहर लोगों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए, कृपया:
Pinterest प्लैटफ़ॉर्म की सुरक्षा के लिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप:
अगर Pinterest
हम चाहते हैं कि Pinterest पर मौजूद प्रेरणाएँ और सुझाव उच्च-गुणवत्ता के और उपयोगी हों, इसलिए जब भी हमें स्पैम मिलते हैं तो हम इन्हें निकाल देते हैं। हमारा कहना है कि आप Pinterest पर अन्य लोगों के अनुभवों का ध्यान रखें और स्पैम न फैलाएँ या स्पैम से संबंधित व्यवहार से न जुड़ें।
स्पैम से संबंधित हमारे दिशानिर्देश ये हैं:
- रीडायरेक्शन के संबंध में, हम आपको "धोखा नहीं" सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं — पिनर को उचित रूप से यह अनुमान लगा पाना चाहिए कि आपकी लिंक उन्हें कहाँ ले जाएगी। अत्यधिक या भ्रामक रीडायरेक्शन दिखाने वाली लिंक, साथ ही स्पैम के लिए गलत ढंग से उपयोग की गई शॉर्टनर सेवाएँ ब्लॉक की जा सकती हैं।
हम पेड पार्टनरशिप को Pinterest पर मौजूद ऐसी प्रायोजित या ब्रांडेड सामग्री के रूप में परिभाषित करते हैं जिसमें किसी व्यावसायिक सहभागी से कुछ लाभ लेकर उसे दिखाया जाता है या वह उससे प्रभावित होती है, जैसे कि अगर किसी व्यावसायिक सहभागी ने भुगतान किया है या सामग्री सेव करने के लिए किसी उपयोगकर्ता को प्रोत्साहन राशि दी है।
सभी पेड पार्टनरशिप को अपनी सामग्री के व्यावसायिक स्वरूप के बारे में बताना चाहिए।
अप्रामाणिक सामग्री और व्यवहार से बचाव के लिए:
स्पैमी तरीके से या उनके द्वारा सेव किए जाने वाले प्रत्येक पिन के लिए लोगों को बड़ी मात्रा में सामग्री वितरित करने के लिए प्रोत्साहन राशि न दें या भुगतान न करें।
हम हमारे पेड पार्टनरशिप से जुड़े दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाली सामग्री या खातों को निकाल सकते हैं, उनका वितरण सीमित या ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं या आप Pinterest पर किसी समस्या का सामना करते हैं, तो कृपया
संबद्ध लिंक से सामग्री निर्माताओं को अपने योगदान के प्रभाव को मापने और ऐसे काम के लिए भुगतान पाने में मदद मिलती है, जो वे Pinner के लिए प्रेरक सामग्री लाने के लिए करते हैं। हालाँकि, संबद्ध कार्यक्रमों को ऐसे स्पैमर द्वारा लक्ष्य बनाया जा सकता है, जो कार्यक्रम का दुरुपयोग करके और Pinterest प्लेटफ़ॉर्म में हेरफेर करके पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं।
हमारे संबद्धों के लिए दिशानिर्देश ये हैं:
- अपनी संबद्ध लिंक बनाने या सेव करने के लिए नकली खातों का उपयोग करना।
- अन्य लोगों को किसी दूसरी चीज के बदले आपकी संबद्ध पिन सेव करने के लिए कहना।
- अन्य लोगों को ऐसी लिंक का उपयोग करके पिन बनाने के लिए कहना, जिनमें आपका संबद्ध पहचानकर्ता हो।
- बार-बार या ज़्यादा संख्या में संबद्ध पिन बनाना - मार्केटर को हमारी
स्पैम नीति का पालन करना चाहिए और संबद्ध लिंक का संतुलित तरीके से उपयोग करना चाहिए
हम अपने संबंद्ध दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली सामग्री या खातों को हटा सकते हैं, उन्हें सीमित कर सकते हैं या उनका वितरण ब्लॉक कर सकते हैं। अगर आप सवाल पूछना चाहते हैं या Pinterest पर आपको समस्याएँ आ रही हैं, तो आप
अंत में, सभी प्रासंगिक कानूनों और विनियमों का पालन करना सुनिश्चित करें।