विज्ञापन के दिशानिर्देश
-
Pinterest पर हमारा मिशन लोगों को उनकी पसंद की चीज़ें खोजने में मदद करना है. हमारा मानना है कि प्रचारित सामग्री लोगों को अपने जीवन की रूपरेखा बनाने में मदद करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है, इसी वजह से हम चाहते हैं कि विज्ञापन Pinterest पर आपको दिखाई देने वाली कुछ बेहतरीन चीज़ों में से हों. अगर आप इन दिशानिर्देशों को फ़ॉलो करते हैं, तो आप Pinterest पर शानदार सामग्री को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
-
प्रामाणिकता का अर्थ आपके द्वारा प्रचार किए जा रहे उत्पाद या सेवा के बारे में सच्चा और ईमानदार होना है. इसका अर्थ लोगों के साथ इस बारे में पारदर्शी होना भी है कि उन्हें आपके उत्पाद या सेवाओं के साथ सहभागिता करते समय क्या अपेक्षा करना चाहिए.
-
विज्ञापनों को प्रेरणादायक और कार्रवाही योग्य बनाए रखने के लिए, हम प्रचारित सामग्री की संपादकीय गुणवत्ता के लिए उच्च मानक सेट करते हैं. युक्तियों के लिए हमारी सर्वोत्तम रचनात्मक प्रक्रियाएँ और स्टूडियो के बोर्ड देखें.
आपके विज्ञापन ऐसे होने चाहिए:
-
सुनिश्चित करें कि आपका लक्ष्यीकरण प्रासंगिक है. किसी ऐसे तरीके से लोगों को लक्ष्य बनाना कभी भी ठीक नहीं है, जिससे संकेत मिलता हो कि आप उन लोगों की संवेदनशील जानकारी से परिचित हैं.
-
Pinterest पर विज्ञापन देने के लिए डेटा का उपयोग करते समय उपयोगकर्ताओं के साथ पारदर्शी होना सुनिश्चित करें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें.
-
हम विज्ञापन अनुभव के बारे में शुरू से अंत तक ध्यान रखते हैं—जिसमें वह URL भी शामिल है जिससे आपका विज्ञापन लिंक है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि क्लिक-थ्रू के समय उपयोगकर्ताओं को वह मिले जिसकी वे तलाश कर रहे हैं.
-
हम विज्ञापनों की कुछ श्रेणियों की अनुमति नहीं देते हैं क्योंकि वे हानिकारक या संदिग्ध हो सकते हैं, उसके संदर्भ से फर्क नहीं पड़ता है. हमेशा की तरह, जिस सामग्री का आप Pinterest पर प्रचार करते हैं, साथ ही साथ जिन उत्पादों और सेवाओं को आप प्रदान करते हैं, उसकी सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए आप जिम्मेदार होते हैं.
हम कभी भी निम्न के साथ विज्ञापन की अनुमति नहीं देते हैं:
-
हमारे यहाँ इन उत्पादों और सेवाओं के विज्ञापनों पर प्रतिबंधता है:
-
आप यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि आपके विज्ञापनों और हमारी विज्ञापन सेवाओं के आपके उपयोग में सभी उचित कानूनों, विनियमों और उद्योग कोड को फ़ॉलो किया जाता है. आपको हमारे समुदाय के दिशानिर्देशों, शर्तों और ऊपर दिए गए विज्ञापन के दिशानिर्देशों को भी ज़रूर फ़ॉलो करना चाहिए. ये विज्ञापन के दिशानिर्देश आपकी प्रचारित सामग्री, छवि, विवरण और गंतव्य तथा दर्शक लक्ष्यीकरण जैसी सुविधाओं सहित सभी भागों पर लागू होते हैं.
हम ऐसे किसी भी विज्ञापन को अस्वीकार करने या निकालने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं जो Pinterest पर लोगों के साथ हमारे संबंध को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है या जो हमारे हितों के विरुद्ध है. हम उन विज्ञापनों या विज्ञापनों की श्रेणियों को भी हटा सकते है जिन्हें Pinterest के लोगों से बहुत अधिक नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है. ये नियम कभी भी बदल सकते हैं.